google.com, pub-1976646431297267, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Techno Khabar » भारत में पैसे देकर ट्विटर पर ऐसे मिलेगा ब्लू टिक, इतना आसान है तरीका

भारत में पैसे देकर ट्विटर पर ऐसे मिलेगा ब्लू टिक, इतना आसान है तरीका

Get Blue Tick on Twitter : कुछ समय पहले ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया गया था। इसके लिए कंपनी हर महीने 8 डॉलर चार्ज करती है।

हालांकि, इसे चुनिंदा देशों में ही उपलब्ध कराया गया है। लेकिन, इसका सब्सक्रिप्शन आप भारत में भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको 8 डॉलर खर्च करने होंगे।

ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। लेकिन, कई लोग इसका सब्सक्रिप्शन ले रहे हैं।

जो लोग पैसे देकर ट्विटर ब्लू को सब्सक्राइब करते हैं, उनके ब्लू बैज पर क्लिक करने से पता चलता है कि यह बैज सब्सक्रिप्शन के कारण मिला है।

अगर आप भी सब्सक्रिप्शन के जरिए ट्विटर पर ब्लू टिक पाना चाहते हैं तो इसका पूरा तरीका यहां स्टेप बाई स्टेप बताया जा रहा है।

इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में ऐपल ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से वीपीएन ऐप डाउनलोड करना होगा।

ऐप डाउनलोड हो जाने के बाद, अपने सर्वर को यूएस से कनेक्ट करें। इसके बाद ट्विटर वेबपेज को गूगल क्रोम में ओपन करें। Twitter Blue ओपन करने के बाद आपको विकल्पों में Twitter Blue का विकल्प भी दिखाई देगा।

इस पर क्लिक करने पर आप पेमेंट पेज पर पहुंच जाएंगे। जहां आप भुगतान करके ट्विटर ब्लू टिक प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ आपको कई अतिरिक्त फीचर भी मिलेंगे। यानी आप ट्विटर ब्लू के सभी फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हालांकि, अगर आपने 3 दिन से पहले प्रोफाइल नेम, फोटो, हैंडल चेंज किया है तो आपको इस सब्सक्रिप्शन के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

इस तरह आप भारत में भी ट्विटर ब्लू को सब्सक्राइब कर सकते हैं। हालांकि, हमारी सलाह यही होगी कि आपको भारत में इसके आधिकारिक लॉन्च का इंतजार करना चाहिए।

Leave a Comment