google.com, pub-1976646431297267, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Techno Khabar » Realme GT Neo 5 का 150W वेरिएंट भी लिस्ट, इन शानदार फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च

Realme GT Neo 5 का 150W वेरिएंट भी लिस्ट, इन शानदार फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च

Realme GT Neo 5 को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस स्मार्टफोन में 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। रियलमी के इस फोन का 150W चार्जिंग फीचर वाला वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा।

इस फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट्स 3C और TENAA पर लिस्ट किया गया है। पिछले साल भी रियलमी ने GT Neo 3 को दो चार्जिंग वेरिएंट- 150W और 80W में लॉन्च किया था। सर्टिफिकेशन साइट्स पर रियलमी के इस अपकमिंग फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है।

Realme GT Neo 5 150W वैरिएंट लिस्टेड

Realme GT Neo 5 150W वेरिएंट को मॉडल नंबर RMX3706 के साथ सर्टिफिकेशन साइट 3C पर स्पॉट किया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। लिस्टिंग के मुताबिक इस रियलमी फोन में पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन देखा जा सकता है।

फोन के बैक में बड़ा कैमरा ब्लॉक दिया जा सकता है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें दो गोलाकार रिंग वाला कैमरा मॉड्यूल नजर आएगा, जिसके साथ एलईडी फ्लैश दिया जाएगा।

रियलमी के इस फोन के 240W वेरिएंट को मॉडल नंबर RMX3708 के नाम से लिस्ट किया गया है। इस फोन में 4,600mAh की बैटरी मिलेगी। इसमें पंच-होल डिजाइन वाला डिस्प्ले भी दिया जाएगा। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश दिया जा सकता है।

Realme GT Neo 5 के फीचर्स

Realme GT Neo 5 में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट कर सकता है। साथ ही इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट का भी सपोर्ट दिया जा सकता है.

फोन में पिछले साल लॉन्च हुए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज को भी सपोर्ट करेगा। रियलमी के इस स्मार्टफोन में 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिल सकता है।

इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिल सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। Realme GT Neo 5 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Android 13 पर आधारित Realme UI 4.0 का सपोर्ट मिलेगा।

Leave a Comment