Redmi Note 12 5G सीरीज भारत में 5 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है। इस स्मार्टफोन सीरीज में तीन स्मार्टफोन Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro 5G और Note 12 Pro+ 5G शामिल होंगे। 5जी सपोर्ट वाले इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन और अन्य डीटेल्स सामने आ चुके हैं।
हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। जहां आप Flipkart से Note 12 Pro सीरीज को खरीद पाएंगे। जबकि Redmi Note 12 5G स्मार्टफोन Amazon पर उपलब्ध होगा।
इस पर Redmi Note 12 5G का पोस्टर लाइव किया गया है। टीजर में आप स्मार्टफोन के ग्रीन कलर वेरिएंट को देख सकते हैं। लॉन्च इवेंट से पहले फोन पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर की जानकारी दी गई है।
Redmi Note 12 5G कितना मिलेगा डिस्काउंट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi Note 12 5G की खरीदारी पर यूजर्स को 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। Amazon 5000 रुपये की शॉपिंग पर 10 फीसदी का डिस्काउंट दे सकेगा।
हालांकि, यह डिस्काउंट आपको वाउचर के रूप में मिलेगा। इसे पाने के लिए आपको कुछ खास बातों को फॉलो करना होगा।
सबसे पहले यूजर्स को Redmi Note 12 5G स्ट्रीक पेज पर जाना होगा। यहां यूजर्स अपनी प्रोग्रेस देखेंगे। यूजर्स को अगले 5 दिनों तक कुछ टास्क पूरे करने होंगे।
ये टास्क Redmi Note 12 5G स्ट्रीक की माइक्रोसाइट पर दिए गए हैं। सभी टास्क पूरे करने के बाद यूजर्स को 500 रुपये का कैशबैक कूपन मिलेगा।
ध्यान रहे कि यह ऑफर 10 जनवरी को खत्म हो रहा है। इसके अलावा आप Amazon Quiz का भी फायदा उठा सकते हैं।
Redmi Note 12 5G में क्या है खास
Redmi Note 12 5G का भारतीय वेरिएंट चीन में लॉन्च हुए डिवाइस से थोड़ा अलग हो सकता है। कंपनी ने इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
टीज़र पेज पर आपको कुछ महत्वपूर्ण विवरण मिलेंगे। स्मार्टफोन सुपर AMOLED स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा।
इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है। स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका मेन लेंस 48MP का है। हैंडसेट 5जी सपोर्ट और 5000mAh बैटरी के साथ आता है।