google.com, pub-1976646431297267, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Techno Khabar » Baba Vanga Predictions 2023 | विदेशी हमले, जहरीले बादल, नए आविष्कार और बहुत कुछ; जानिए 2023 के लिए बाबा वेंगा की दिल दहेलानेवाली भविष्यवाणियां

Baba Vanga Predictions 2023 | विदेशी हमले, जहरीले बादल, नए आविष्कार और बहुत कुछ; जानिए 2023 के लिए बाबा वेंगा की दिल दहेलानेवाली भविष्यवाणियां

Baba Vanga Predictions 2023: नास्त्रेदमस वुमन के नाम से मशहूर बल्गेरियाई रहस्यवादी बाबा वेंगा ने 2023 के लिए कई भविष्यवाणियां की हैं। माना जाता है कि बाबा वेंगा ने 5079 तक की भविष्यवाणी की थी। उनका मानना है कि इसी साल दुनिया का अंत होगा।

बाबा वेंगा (Baba Vanga) ने साल 2023 के 12 महीनों के लिए कई भविष्यवाणियां की हैं। उनका मानना है कि परमाणु शक्ती कि दौड़ की वजह से धरती पर कई तरह के बदलाव हो सकते हैं।

जिनका विनाशकारी असर हो सकता है। इन प्रभावों में सौर तूफान भी शामिल हैं, जो उच्च विकिरण स्तर का कारण बनेंगे।

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में कुछ अजीबोगरीब वैज्ञानिक अविष्कार भी शामिल हैं। इनमें से एक प्रयोगशाला में बच्चों का जन्म भी सामील है।

उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में यह भी दावा किया है कि 2023 में एलियंस पृथ्वी पर आएंगे और उनके प्रभाव से लाखों लोगों की मौत होगी।

बाबा वेंगा ने किसी महाशक्ति द्वारा जैविक हथियारों पर किए जा रहे प्रयोगों की भी बात कही है।

भारत के बारे में भविष्यवाणियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2022 में दुनिया में तापमान में कमी आएगी, जिससे टिड्डियों का प्रकोप बढ़ेगा।

भोजन की तलाश में टिड्डियां भारत पर आक्रमण करेंगी। इस हमले में फसलों को भारी नुकसान होगा। भारत में अकाल की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और देश में भुखमरी की सम्भावना है।

2023 के बारे में बाबा वेंगा द्वारा की गई भविष्यवाणियां

>> 2023 में एक सौर तूफान या सौर सुनामी आ सकती है, जिसके परिणामस्वरूप पृथ्वी का चुंबकीय कवच बुरी तरह नष्ट हो जाएगा।

>> पृथ्वी पर एक एलियन के हमले में लाखों लोग मारे जाएंगे।

>> बाबा वेंगा के मुताबिक इस साल जन्म की प्रक्रिया मानव के नियंत्रण में होगी और इसकी खोज से सरोगेसी की समस्या भी खत्म हो जाएगी. प्राकृतिक जन्म प्रतिबंधित रहेगा।

>> बिजली संयंत्र में विस्फोट से जहरीले बादल बन सकते हैं जो एशिया के पूरे महाद्वीप को कोहरे में ढक देंगे। इस बदलाव से अन्य देश भी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

>> 2023 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां कहती हैं कि धरती में कुछ उथल-पुथल होगी और अगर ऐसा होता है तो जलवायु में भारी बदलाव हो सकता है। स्थिति सचमुच चिंताजनक हो जाएगी।

>> 2023 तक प्रयोगशालाओं में मानव का उत्पादन किया जाएगा। भावी माता-पिता अपने अभी तक पैदा होने वाले बच्चे के लिए अपनी पसंद के रंग और विशेषताओं का चयन करने में सक्षम होंगे।

बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच हुई हैं

आपको बता दें कि बाबा वेंगा ने बाद के वर्षों के लिए भी भविष्यवाणियां की हैं, जिसमें कहा गया है कि 2028 में एक अंतरिक्ष यात्री शुक्र ग्रह पर उतरेगा।  बाबा वेंगा को मानने वालों का दावा है कि उनकी भविष्यवाणियां सही हैं।

कहा जाता है कि बाबा वेंगा ने अमेरिका में 9/11 के हमले, कुर्स्क पनडुब्बी त्रासदी सहित कुछ सबसे भयानक घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी। इस अंधे भविष्यवक्ता ने अपनी मृत्यु की तारीख भी बड़ी सटीक बताई थी।

बाबा वेंगा के मुताबिक साल 2022 में कुछ देशों में पानी की किल्लत से परेशानी होगी। पुर्तगाल और इटली जैसे देशों ने लोगों को पानी का कम इस्तेमाल करने की हिदायत दी है।

इन देशों में 1950 के दशक के बाद से सबसे कम बारिश हो रही है। इटली भी 1950 के बाद से अपने सबसे बुरे सूखे का सामना कर रहा है।

बाबा वेंगा ने साल 2022 में एशियाई देशों और ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में बाढ़ आने की बात कही थी. इसके अलावा भूकंप और सुनामी आने की भविष्यवाणी की गई थी।

इस साल, भारी बारिश और बाढ़ ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट को तबाह कर दिया। बांग्लादेश, पाकिस्तान, भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र और थाईलैंड के लोग भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

पाकिस्तान में आई बाढ़ से एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इधर कुछ दिनों में देखा गया है कि कई देशों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

Leave a Comment