Google Voice Assistant का उपयोग करना बहुत ही आसान है। गूगल के इस असिस्टेंट का इस्तेमाल ज्यादातर लोग करते हैं। जब आप किसी काम में लगे होते हैं तो आप इसके जरिए बोलकर अपने फोन को कंट्रोल कर सकते हैं। Google वॉयस कमांड, वॉयस सर्चिंग और वॉयस-एक्टिवेटेड डिवाइस कंट्रोल प्रदान करता है।
बता दें कि गूगल असिस्टेंट टेक्स्ट और वॉइस दोनों सपोर्ट करता है। यह कमांड, वॉयस सर्चिंग और वॉयस-एक्टिवेटेड डिवाइस कंट्रोल प्रदान करता है।
इतना ही नहीं, Google Assistant आपके स्मार्टफोन की भाषा का उपयोग करता है, इसलिए यदि आप चाहते हैं कि Google आपकी पसंदीदा भाषा में बोले या सुने, तो आप अपनी इच्छानुसार भाषा को बदल सकते हैं।
यह कई भाषाओं को सपोर्ट करता है। हालांकि इसके लिए आपको सेटिंग में बदलाव करना होगा। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि आप अपने डिवाइस पर Google Assistant के साथ अधिकतम 3 भाषाओं का उपयोग कर सकते हैं। आइए, यहां भाषा बदलने का तरीका जानते हैं।
Google Voice Assistant की भाषा ऐसे बदलें
- इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Home Page ओपन करें।
- राइट साइड में सबसे ऊपर बनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक कर दें।
- फिर आ रहे कई ऑप्शन में से Settings पर क्लिक करें।
- अब Google Assistant पर क्लिक कर दें।
- यहां Language पर क्लिक करें। अब यहां आपको वो भाषा दिखाई देगी, जो सेट है।
- उस पर क्लिक करते ही कई भाषाएं खुलकर आ जाएंगी। जो आपकी सिलेक्ट करनी है, उस पर क्लिक कर दें।
यह भी एक तरीका है
इसके अलावा, आप भाषा को दूसरे तरीके से बदल सकते हैं। Google सहायक खोलें और भाषा बदलने के लिए कहें। ऐसा करने से आप ऊपर बताई गई सेटिंग में से सीधे विकल्प पर पहुंच जाएंगे।
इस तरह भाषा जोड़ें
यहां आपको Add language का भी ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करके आप असिस्टेंट को एक साथ दो भाषाओं में इस्तेमाल कर सकेंगे।