महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज राहत योजना के तहत किसानों का कर्ज होगा माफ, पढ़ें पूरी खबर

Mahatma Jyotirao Phule Yojana : किसानों की कर्जमाफी को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। किसानों के हित में एक अहम फैसला लेते हुए सरकार अब किसानों के पुराने कर्ज माफ करने का काम करने जा रही है।

महाराष्ट्र के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा

बता दें कि देश की कई राज्य सरकारों ने अब तक किसानों का कर्ज माफ करने की पहल शुरू की है, जिसका लाभ किसानों को मिल भी रहा है. इसी कड़ी में अब महाराष्ट्र सरकार ने किसानों का पुराना कर्ज माफ करने को लेकर बड़ी और अच्छी खबर दी है.

महात्मा ज्योतिराव फुले ऋण राहत योजना

दरअसल, महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज राहत योजना के तहत महाराष्ट्र राज्य के किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है। लेकिन इसके लिए आपका इस बैंक में अकाउंट होना जरूरी है। आइए जानते हैं कि हम यहां किस बैंक की बात कर रहे हैं।

शिखर भुविकास बैंक में किसानों का खाता होना अनिवार्य 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कर्ज सिर्फ महाराष्ट्र के उन किसानों का माफ किया जाएगा, जिनका खाता शिखर भुविकास बैंक में होगा. यानी महाराष्ट्र सरकार ने राज्य सहकारी कृषि बहुउद्देशीय विकास बैंक से कर्ज लेने वाले सभी किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला किया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके तहत महाराष्ट्र के करीब 34 हजार किसानों का 964.15 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया है.

आपको बता दें कि सरकार इन किसानों के खाते में 50,000 रुपये की सब्सिडी जमा करेगी। इसका मतलब है कि जिन किसानों का भुविकास बैंक में खाता है, उन्हें सरकार द्वारा जारी कर्जमाफी का लाभ मिलेगा।

ऐसे में अगर आपका भी इस बैंक में खाता है तो आप भी इसका फायदा उठा सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी बैंक शाखा में जा सकते हैं।

Highlights of Mahatma Jyotirao Phule Karj Mafi Yojana

आर्टिकल Mahatma Jyotirao Phule Karj Mafi Yojana
योजना का नाम महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफ़ी योजना
जारी किया गया उद्धव ठाकरे द्वारा
शुरुआत 21 दिसम्बर 2019
आवेदन ऑफलाइन
लाभ 2 लाख रुपये कर्ज माफ़ी
लिस्ट चेक प्रक्रिया ऑनलाइन
लाभार्थी महाराष्ट्र के किसान
उद्देश्य किसानों की कर्ज माफ़ी
आधिकारिक वेबसाइट mjpsky.maharashtra.gov.in

महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफ़ी योजना के लाभ

इस योजना के फायदे महाराष्ट्र में रहने वाले किसानों को मिलेगा जिसकी जानकारी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है इससे सम्बंधित जानकारी नीचे दर्शायी गयी है।

  • महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफ़ी योजना के तहत किसानों को दो लाख तक कर्ज माफ़ी मिलेगी।
  • लाभ केवल मुख्य आजीविका के कारण खेती से जुड़ने वाले किसानों को मिलेगा।
  • माफ़ किया गया पैसा बैंक अकाउंट में जाएगा।
  • योजना का लाभ महाराष्ट्र के सीमांत और छोटे किसानों को भी मिलेगा।
  • फलों व अन्य पारम्परिक रूप से खेती करने वालों को भी योजना का लाभ मिल सकता है।

महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफ़ी योजना का लाभ किसे नहीं मिल सकता?

  • आयकर देने वाले किसान व सरकारी नौकरी वाले व्यक्तियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता है।
  • यदि आपके पास बैंक अकाउंट नहीं है, तो भी आप Mahatma Jyotirao Phule Karj Mafi Yojana का लाभ नहीं ले सकते हैं।
  • मासिक 25,000 रूपए लेने वाले सरकारी कर्मचारियों को भी लाभान्वित नहीं किया जाएगा।
  • यदि आप किसी माध्यम जैसे -कृषि, डेरी, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन आदि कार्य क्षेत्रों में 25,000 मासिक वेतन कमाते हैं, तो आपको भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

महाराष्ट्र कर्ज माफ़ी लिस्ट वाले जिले

मुंबई औरंगाबाद हिंगोली
ठाणे जळगाव अहमदनगर
मुंबई उपनगर नाशिक सतारा
सिंधुदुर्ग पुणे रायगड़
रत्नागिरी सोलापुर परभणी
रत्नागिरी अमरावती भंडारा
नागपुर वर्धा उस्मानाबाद
लातूर बीड़ अकोला
गोंदिया जालना नादेड
बुलढाणा परभणी चंद्रपुर
मुंबई शहर गडचिरोली पालघर
यवतमाळ जालना धूळे

कर्ज माफ़ी योजना हेतु आवश्यक पात्रता (दस्तावेज़)

महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी योजना के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है, इसकी जानकारी नीचे लिस्ट में दी गई है।

  • सरकारी नौकरी से लाभान्वित व्यक्ति या किसान जो आयकर देता हो, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता है।
  • बैंक के खाते पर केवल लाभार्थी के हस्ताक्षर/अंगूठे का निशान होगा।
  • राशन कार्ड की फोटोकॉपी होना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड होना जरुरी है।
  • आवेदक का निवास/आवासीय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • व्यक्ति का मोबाइल नंबर आवश्यक है।
  • बैंक में अकाउंट खुला होना चाहिए।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

Mahatma Jyotirao Phule Karj Mafi Yojana की लाभार्थी लिस्ट चेक

महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्जमाफी प्रक्रिया के लिए ऑफलाइन आवेदन किया जाता है, लेकिन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप ऑनलाइन लिस्ट चेक कर सकते हैं, इसकी जानकारी आपको नीचे दिए गए स्टेप्स में दी गई है।

  • सबसे पहले आपको Mahatma Jyotirao Phule Karj Mafi Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। उसके लिए यहां क्लिक करें
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलता है जिसमे आपको अपना यूजर नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना है।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • जिसके पश्चात आपके समाने लिस्ट खुल जायेगी।

हेल्पलाइन नंबर

महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी योजना सम्बन्धित अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर – 400032 पर सम्पर्क करें। इसके आलावा उम्मीदवार ई-मेल आईडी : [email protected] पर मेसेज भी कर सकते हैं।

FAQ’s महाराष्ट्र किसान कर्ज माफी सूची से संबंधित प्रश्न उत्तर

महात्मा ज्योतिराव फुले कर्जमाफी योजना कहाँ शुरू की गई है?

>> महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी योजना महाराष्ट्र में शुरू की गई है।

योजना कब शुरू हुई?

>> महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी योजना की शुरुआत 21 दिसंबर 2019 को हुई थी।

कर्ज माफी योजना का उद्देश्य क्या है?

>> महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी योजना का उद्देश्य किसानों की स्थिति में सुधार करना है। इस योजना के तहत 20 लाख किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा।

कर्ज माफी योजना के क्या लाभ हैं?

>> महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी योजना के तहत किसानों को दो लाख तक की कर्जमाफी मिलेगी, इसका लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जो मुख्य आजीविका के कारण कृषि से जुड़े हैं।

कर्ज माफी योजना की लाभार्थी सूची कैसे चेक करें?

>> आप MJPKMY की लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

ऋण माफी के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं?

>> महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी योजना के लिए ऑफलाइन बैंक में जाकर आवेदन करना होगा।

कर्ज माफी योजना के लिए आवश्यक पात्रता (दस्तावेज) क्या हैं?

>> महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी योजना के लिए दस्तावेज (राशन कार्ड, आधार कार्ड, पासवर्ड साइज फोटो, बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर) होना जरूरी है

सूची ऑनलाइन देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

>> महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी सूची की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mjpsky.maharashtra.gov.in है।

कर्जमाफी सूची से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो हमें कहां संपर्क करना होगा?

>> आप टोल फ्री नंबर- 400032 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment