OnePlus का नया Android TV भारत में लॉन्च, मिलेगा बंपर डिस्काउंट, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus’s new Android TV launched in India : वनप्लस ने भारत में एक नया एंड्रॉइड स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। वनप्लस के इस स्मार्ट टीवी का साइज 55 इंच है। इसमें 4के यूएचडी डिस्प्ले है। यह फुल-रेंज स्पीकर्स और ऑक्सीजनप्ले 2.0 के साथ आता है। कंपनी ने इसमें कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए हैं।

कंपनी ने इस टीवी को OnePlus TV 55 Y1S Pro नाम दिया है। यह खूबसूरत बेजल-लेस डिजाइन के साथ आता है।

इस टीवी की बिक्री कंपनी की वेबसाइट के अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और सभी प्रमुख ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स से की जाएगी।

OnePlus Android TV कीमत और उपलब्धता

OnePlus TV 55 Y1S Pro की कीमत भारत में 39,999 रुपये रखी गई है। इसकी सेल 13 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तौर पर कंपनी इस पर बैंक डिस्काउंट भी दे रही है।

ICICI बैंक कार्ड के साथ ग्राहकों को 3,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ 25 दिसंबर तक ही वैध है।

इसके अलावा कंपनी सभी प्रमुख बैंक ट्रांजेक्शन पर 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रही है।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

OnePlus TV 55 Y1S Pro में 10-बिट कलर डेप्थ के साथ 4K UHD डिस्प्ले है। इसमें HDR10+, HDR10 और HLG का भी सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

वनप्लस के इस टीवी में एडवांस गामा इंजन दिया गया है। जो डायनामिक कंट्रास्ट और वाइब्रेंट कलर के साथ अल्ट्रा-क्लियर कंटेंट डिलीवर करने के लिए विजुअल्स को स्मार्ट तरीके से ट्यून करता है। इसमें MEMC तकनीक भी दी गई है। यह चिकनी और यथार्थवादी गति प्रदान करता है।

Free Fire Max नए कोड में आज आपको कॉस्ट्यूम बंडल और कस्टम रूम कार्ड मिलेंगे

OnePlus TV 55-इंच में डॉल्बी ऑडियो दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सिनेमैटिक साउंड एक्सपीरियंस देता है।

इसमें 24W आउटपुट के साथ फुल-रेंज स्पीकर हैं। कंपनी ने कहा है कि यह संतुलित साउंड प्रोफाइल और सिनेमाई ऑडियो अनुभव प्रदान करता है।

किड्स मोड फीचर

OnePlus TV 55 Y1S Pro में Android TV 10.0 आधारित OxygenPlay 2.0 दिया गया है। इसमें कई फीचर्स दिए गए हैं। किड्स मोड का यह फीचर भी दिया गया है।

इससे यूजर्स बच्चे के कंटेंट देखने को कंट्रोल कर सकते हैं। ऑक्सीजनप्ले 2.0 के साथ, 230 से अधिक लाइव चैनलों तक पहुंच उपलब्ध है।

Read More

 

Leave a Comment