Redmi 11 Prime 5G : अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Redmi का फोन सस्ता हो गया है। अच्छी बात यह है कि जिस फोन को ब्रांड ने सस्ता किया है, वह हाल ही में लॉन्च हुआ है और 5जी सपोर्ट के साथ आता है।
हम बात कर रहे हैं Redmi के बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 11 Prime 5G की। ब्रांड ने इसकी कीमतों में कटौती की है।
Redmi ने इस फोन को इसी साल सितंबर में लॉन्च किया था। डिवाइस MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर पर काम करता है।
इसमें 6GB तक रैम का ऑप्शन है। हैंडसेट में 50MP मेन लेंस के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। आइए जानते हैं इस हैंडसेट की नई कीमत और अन्य जानकारियां।
Redmi 11 Prime 5G की कीमत
Redmi ने इस स्मार्टफोन को दो कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया है। इसका बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन को 13,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था।
हालांकि प्राइस कट के बाद आप इसे 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं इसका टॉप मॉडल 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है।
इस वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये थी, जो कटौती के बाद 14,999 रुपये हो गई है। हैंडसेट की नई कीमतें Mi.com और Amazon की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं। इस डिवाइस को आप तीन कलर वेरिएंट- मीडो ग्रीन, क्रोम सिल्वर और थंडर ब्लैक में खरीद सकते हैं।
Redmi 11 Prime 5G Specifications
Redmi 11 Prime 5G में 6.58 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है।
स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और इसकी सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। हैंडसेट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर पर काम करता है।
इसमें 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज का विकल्प है। डिवाइस MIUI 13 पर काम करता है, जो Android 12 पर आधारित है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो इसमें 50MP मेन लेंस के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 2MP का डेप्थ सेंसर है। वहीं, फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है।
Redmi 11 Prime को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस लॉक का फीचर मिलता है। इसमें 3.5 एमएम जैक, ब्लूटूथ, वाईफाई और अन्य कनेक्टिविटी फीचर हैं।
Redmi 11 Prime 5G Full Specifications
Launch Date | 6th September 2022 |
Available From | 9th September 2022 at noon via Amazon |
India Price | 4GB+64GB: Rs 13,999 6GB+128GB: Rs 15,999 |
Colors | Meadow Green, Chrome Silver, Thunder Black |
Display | 6.58-inches FHD+ LCD display 240 Hz Touch Sampling Rate 400 nits Pick Brightness Screen-to-Body Ratio: 83.6% 401 PPI density 90Hz refresh rate |
Resolution | 1080 x 2400 pixels |
Dimensions | 164 x 76.1 x 8.9 mm Weight: 201 Gram |
Build | Glass Front (Gorilla Glass 3) Plastic Frame Plastic Back |
Rear Camera | 50MP Primary 2MP Depth Video: 1080p recording at 30/60fps |
Front Camera | 8MP Front
Video: 1080p video recording at 30 fps |
Processor | MediaTek MT6833 Dimensity 700 (7 nm) GPU: Mali-G57 MC2 CPU: Octa-core (2×2.2 GHz Cortex-A76 & 6×2.0 GHz Cortex-A55) |
OS | Android 12 – MIUI 13 |
5G Support | Yes |
5G Bands | N1, n3, n5, n8, n28, n40, and n78 |
Sensors | Side-Mounted Fingerprint Sensor, Proximity sensor Ambient light sensor Accelerometer Electronic compass IR Blaster |
NFC | No |
Audio | Single Speaker 3.5mm Audio Jack Present |
Battery | 5000mAh battery 18W wired fast Charging Support 1.5 Hours to Charge from 0% to 100% USB Type-C 2.0 |
Other Features | Bluetooth 5.1 USF 2.2 Storage (128GB Variant) UMCP Storage (64GB Variant) LPDDR4X Ram FM radio Support 10-Point Multi-touch Supported Carrier Aggregation support Camera2Api Supported Widevine L1 Supported |
SD Card Slot | Yes, Dedicated Slot |
Weight | 200 Gram |
Available at | Amazon |
Redmi 11 Prime 5G बॉक्स सामग्री
Redmi 11 Prime 5G बॉक्स के अंदर निम्नलिखित आइटम पैक करता है।
- फ़ोन
- पावर अडेप्टर
- यूएसबी केबल
- सिम इजेक्ट टूल
- क्लीअर सॉफ्ट केस
- स्क्रीन गार्ड
- वारंटी कार्ड
- युजर्स गाईड
Redmi 11 Prime 5G के स्पेसिफिकेशन एक नज़र में
इससे पहले कि हम Redmi 11 Prime 5G के बारे में विस्तार से बात करें, आइए देखें कि ऑन-पेपर स्पेसिफिकेशन क्या हैं।
- Display: 6.58 inches IPS LCD
- Chipset: MediaTek Dimensity 700
- RAM & ROM: 4GB 64GB, 6GB 128GB
- Software: Android v12
- Rear camera: 50MP + 2MP
- Selfie camera: 8MP
- Battery: 5000 mAh
- Weight: 200 grams
- Dimensions: 163.9 x 76 x 8.9 mm
Redmi 11 Prime 5G Pros and Cons
PROS | CONS |
---|---|
Dedicated Micro-SD Card Slot | LCD Display |
Widevine L1 Support | Brightness could have been better |
Powerful MediaTek Dimensity 700 SoC | Full of Bloatware |
7 5G Bands | Average Cameras |
Carrier Aggregation support | No Ultra-Wide Lens |
3.5mm Audio Jack | Only Single Speaker |
Slow Storage on Base Variant | |
Bit Pricey | |
18W Charging Speed | |
No Secondary Noise Cancel Mic |