Redmi Note Series Completes 8 Years in India : चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Redmi ने भारत में Redmi Note सीरीज के 8 साल पूरे कर लिए हैं। कंपनी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
Redmi India ने इस सफर में Redmi Fans को सपोर्ट करने के लिए आधिकारिक ट्विटर हैंडल को धन्यवाद कहा है। कंपनी ने ट्वीट कर कहा है कि, यह आपके बिना संभव नहीं था।
ट्वीट में कंपनी ने लिखा है कि, RedmiNote जर्नी को सपोर्ट करने के लिए भारत और शाओमी फैन्स का धन्यवाद। इसके साथ ही कंपनी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इसमें सेलिब्रेशन भी दिखाया गया है।
7.2 करोड़ स्मार्टफोन बिके
कंपनी ने कहा कि इस दौरान 7.2 करोड़ यानी 7.2 करोड़ रेडमी नोट सीरीज के फोन बेचे गए। इतने कम समय में 7 करोड़ फोन बेचने का आंकड़ा पार करना कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि है। भारतीय बाजार में अभी भी Redmi फोन की खूब बिक्री होती है।
वैश्विक स्तर पर भी खूब बिक्री हुई
कंपनी ने वैश्विक स्तर पर अपनी Redmi Note सीरीज की बिक्री के आंकड़े भी उपलब्ध कराए हैं। कंपनी ने कहा है कि Redmi Note सीरीज की वैश्विक स्तर पर 300 मिलियन यानी 30 करोड़ यूनिट्स की बिक्री हुई है। कंपनी ने एक ट्वीट में बताया कि यह केवल शुरुआत है।
│▌║▌║ 𝟖 𝐘𝐄𝐀𝐑𝐒 ║▌║▌ of pushing the limits of infinite innovations. 🔗💯
And we are #JustGettingStarted! 🤩
Thank you India and our beloved Xiaomi Fans for being a part of the #RedmiNote journey.
We couldn't have done it without you! pic.twitter.com/xddRv5ZCdf
— Redmi India (@RedmiIndia) December 1, 2022
यात्रा कब शुरू हुई
कंपनी ने कहा है कि Redmi Note सीरीज कम कीमत में बेहतर स्पेसिफिकेशन देने की कोशिश करती है। कंपनी ने Redmi Note 3 को साल 2015 में लो-एंड सेगमेंट में पेश किया था।
Online Gaming Rules: जुआ या स्किलवाले ऑनलाइन गेम पर कसेगी नकेल, सरकार बनायेगी नया कानून
यह एक प्रीमियम मेटल बॉडी के साथ आया था। कंपनी ने साल 2014 में Redmi Note 4G को 10,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया था। इस रेंज में यह काफी किफायती और प्रभावशाली 4जी एलटीई फोन था।
साल 2018 में कंपनी का Redmi Note 5 Pro लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसे कैमरा बीस्ट कहा है। इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Always believe something wonderful is about to happen & 🅸🆃 🅳🅸🅳!
A 🅱🅸🅶 thank you to 72 Million of you and everyone who made this possible.
There is #NoMiWithoutYou and we wouldn't want it any other way!❤️
We're #𝓙𝓾𝓼𝓽𝓖𝓮𝓽𝓽𝓲𝓷𝓰𝓢𝓽𝓪𝓻𝓽𝓮𝓭… pic.twitter.com/3XGGj9kSwp
— Redmi India (@RedmiIndia) December 5, 2022
फोन सेल्फी लाइट की वजह से चर्चा में रहा। कंपनी ने इस साल Redmi Note 11 Pro+ 5G को पेश किया है।यह कंपनी का मिड-रेंज स्मार्टफोन है।
इसके सपाट किनारे हैं। इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड स्क्रीन है। यह 120Hz मैक्सिमम रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। इसमें कंपनी ने 120W फास्ट चार्जर का भी सपोर्ट दिया है।