Samsung Galaxy Book3 सीरीज लॉन्च, लैपटॉप में भी मिलेगा अल्ट्रा पावर, जानें डिटेल्स

Samsung Galaxy Book 3 Launched : सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के साथ लैपटॉप की नई सीरीज भी लॉन्च कर दी है। कंपनी ने पिछले साल भारतीय लैपटॉप बाजार में वापसी की थी। इस साल कंपनी ने तीन नए वेरिएंट पेश किए हैं। इसमें सैमसंग गैलेक्सी बुक3 अल्ट्रा, बुक3 प्रो 360 और बुक3 प्रो शामिल हैं।

जहां Galaxy Book3 Ultra एक प्रीमियम और हाई परफॉर्मेंस वाला लैपटॉप है। और गैलेक्सी बुक3 प्रो 360 एक 2-इन-1 कन्वर्टिबल लैपटॉप है, जो एस-पेन सपोर्ट के साथ आता है। वहीं गैलेक्सी बुक3 प्रो हल्क और क्लैमशेल डिजाइन डिवाइस है। आइए जानते हैं इनके स्पेसिफिकेशन।

Galaxy Book3 Ultra में क्या है खास?

इसमें आपको 16 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिलती है। लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करता है। इसमें 13th Gen Intel Core i7/Core i9 प्रोसेसर का विकल्प मिलेगा। डिवाइस NVIDIA ग्राफिक्स कार्ड के साथ आता है। लैपटॉप में 16GB और 32GB रैम का विकल्प दिया गया है।

Galaxy Book3 Ultra

वहीं, इसमें 512GB और 1TB की एक्सपेंडेबल स्टोरेज दी गई है। डिवाइस 76Wh की बैटरी पर काम करता है। इसमें 100W चार्जिंग दी गई है। लैपटॉप फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है, जो पावर बटन पर मिलता है।

Galaxy Book 3 Pro के स्पेसिफिकेशन

इसमें आपको 14 इंच और 16 इंच की स्क्रीन साइज मिलेगी। लैपटॉप में AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिवाइस विंडोज 11 पर काम करता है। इसमें 8GB/16GB/32GB रैम और 256GB/512GB/1TB SSD स्टोरेज का विकल्प मिलेगा।

इसमें 13th Gen Intel Core i5/Core i7 प्रोसेसर का विकल्प दिया गया है। इसमें दो बैटरी साइज – 63Wh और 76Wh के साथ 67W चार्जिंग मिलती है। लैपटॉप फिंगरप्रिंट सुरक्षा और सुरक्षित-कोर पीसी के साथ आता है।

Galaxy Book3 Pro 360 के स्पेसिफिकेशन

इस लैपटॉप में आपको 16 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन टच और एस-पेन सपोर्ट के साथ आती है। इसमें भी आपको 13th Gen Intel Core i5/Core i7 प्रोसेसर का विकल्प मिलेगा। डिवाइस विंडोज 11 पर काम करता है।

इसमें 8GB/16GB/32GB रैम और 256GB/512GB/1TB SSD स्टोरेज है। लैपटॉप 76Wh की बैटरी और 65W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें फिंगरप्रिंट लॉक और अन्य फीचर मिलते हैं।

Read More

Leave a Comment