Tesla Sets Record for Bumper Sales : 2022 ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए अच्छा साल साबित हुआ। कोरोना की वजह से जहां ऑटोमोबाइल बाजार की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, वहीं 2022 में दुनियाभर के ऑटोमोबाइल बाजार पटरी पर लौट आए।
अगर इलेक्ट्रिक वाहनों की बात करें तो पिछले साल लोगों के बीच इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता और मांग पहले से ज्यादा बढ़ी है।
दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता, संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित टेस्ला ने भी 2022 में बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया।
बंपर सेल और डिलीवरी का नया रिकॉर्ड बनाया
एलन मस्क (Elon Musk) की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला ने बंपर सेल कर 2022 में डिलीवरी का नया रिकॉर्ड बनाया।
Tesla said Monday it had delivered 1.31 million electric vehicles in 2022 — a record for the US automaker and a 40 percent jump from a year before, but still short of its own and Wall Street's expectations.https://t.co/DGE9uB3EaK pic.twitter.com/n3EoMns11X
— AFP News Agency (@AFP) January 2, 2023
कंपनी की ओर से सोमवार को जानकारी देते हुए बताया गया कि 2022 में उन्होंने 13.1 लाख यानी 13,10,000 इलेक्ट्रिक वाहनों की डिलीवरी की। ऐसा कर कंपनी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यह आंकड़ा 2021 से 40% ज्यादा है।
अच्छी बिक्री, फिर भी उम्मीद से कम
टेस्ला ने 2022 में शानदार बिक्री की। इसके बावजूद यह आंकड़ा कंपनी की उम्मीद से कम है। कंपनी को इससे ज्यादा की उम्मीद थी, लेकिन वह उस उम्मीद पर खरी नहीं उतर सकी।
कंपनी ने नॉर्वे में बिक्री का नया कीर्तिमान स्थापित किया और शंघाई प्लांट में बड़े पैमाने पर उत्पादन भी किया, फिर भी कंपनी अपनी उम्मीद के मुताबिक बिक्री नहीं कर सकी।
इतना ही नहीं टेस्ला को शेयर बाजार में भी भारी नुकसान हुआ। 2022 में कंपनी के शेयरों में करीब 65-70% की गिरावट दर्ज की गई थी। टेस्ला के शेयरों में इतनी गिरावट इससे पहले कभी नहीं देखी गई थी।
बेहतर 2023 की उम्मीद है
रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला बेहतर 2023 की उम्मीद कर रही है। ऐसे में कंपनी इस साल इलेक्ट्रिक कार बाजार पर ज्यादा फोकस करते हुए प्रोडक्शन, सेल्स और डिलीवरी बढ़ाने की कोशिश करेगी।